हमसे जुड़े

Follow us

14.5 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home देश देश में कोरोन...

    देश में कोरोना के 53 हजार से अधिक सक्रिय मामले घटे

    Coronavirus

    नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर के बीच पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामले 53 हजार से अधिक घटकर 18,31268 रह गये हैं। इस दौरान दो लाख 09 हजार 918 नये मामले सामने आये हैं और इसी के साथ कुल मामलों की संख्या बढ़कर चार करोड़ 13 लाख दो हजार 440 हो गई है। इसी दरम्यान 28 लाख 90 हजार 986 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही सोमवार सुबह सात बजे तक एक अरब 66 करोड़ 03 लाख 96 हजार 227 कोविड टीके लगाये जा चुके हैं।

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस समय देश में कोरोना के सक्रिय मामले 53,669 घटकर 18 लाख 31 हजार 268 रहे है। सक्रिय मामलों की दर इस वक्त 4.43 फीसदी है। इस बीच दो लाख 62 हजार 628 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ रिकवरी दर 94.37 पहुंच गयी है। देश में अब तक तीन करोड़ 89 लाख 76 हजार 122 लोग कोरोना को मात दे चुके है। इस दौरान 959 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई। मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत पर स्थिर है।

    देश में पिछले 24 घंटे में 13 लाख 31 हजार 198 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 72.89 कोविड परीक्षण किए गए हैं। देश भर में सर्वाधिक सक्रिय मामले केरल में हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 18,394 सक्रिय मामले बढ़कर 35,5314 हो गये। वहीं 32701 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 5574535 हो गयी है, जबकि 475 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 53666 हो गया है। दूसरे पायदान पर कर्नाटक है, जहां सक्रिय मामलों की संख्या में 1048 घटकर 251114 रह गयी है। इस दौरान 29,244 और मरीजाें के ठीक होने से इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3495339 हो गयी है। वहीं 68 और मरीजों की मौत हुई है जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 38942 पर पहुंच गयी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here