शिक्षा और रोजगार
Snake: खाना बनाने के लिए जा रही थी 15 वर्षीय चांद कुमारी तभी सांप ने डसा, और फिर …
Published On
Snake: छपरा (एजेंसी)। बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में सांप के डसने से एक किशोरी की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि भावलपुर गांव निवासी रंभु राय की पुत्री चांद कुमारी (15) अपने घर में खाना बनाने के लिए जलावन निकाल रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।