94 वर्षीय Athlete भगवानी देवी डागर का विदेश में बजा डंका, एक स्वर्ण, 2 कांस्य पदक किए अपने नाम

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश की 94 वर्षीय महिला एथलीट भगवानी देवी डागर ने विदेश में अपना ड़का बजा दिया है। इस उम्र में भगवानी देवी ने वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 का टूर्नामेंट फिनलैंड स्थित टेम्पेर में आयोजित किया गया। बुजुर्ग महिला भगवानी देवी डागर ने वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में तीन पदक अपने नाम किए है।

इसमें एक स्वर्ण और दो कांस्य पद शामिल है। भगवानी देवी ने 100 मीटर स्प्रिंट रेस को 24.74 सेकेंट में समाप्त किया था। भगवानी देवी ने स्वर्ण पदक 100 मीटर स्प्रिंट रेस में हासिल किया है, जबकि शॉटपुट में कास्य पदक अपने नाम किया है। गौरतलब हैं कि यह पहला मौका नहीं कि जब बुजुर्ग महिला ने पदक अपने नाम किए हैं। इससे पहले भी वह कईं पदक जीत चूकी हैं। उन्होंंने दुनिया को दिखा दिया कि उम्र सिफ्र नंम्बर नहीं, दृढ़ संकल्प हो तो व्यक्ति किसी आयु में अपना मुकाम हासिल कर सकता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts