कूनो से नर चीता लापता, तलाश जारी

Published On

श्योपुर (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के श्योपुर (Sheopur) जिले में स्थित कूनो  राष्ट्रीय पार्क से एक नर चीता ‘ओबान’ अचानक लापता हो गया, जिसकी तलाश में वन विभाग की चार टीमें जुटी हुयीं हैं। कूनो राष्ट्रीय उद्यान के डीएफओ पी के वर्मा ने बताया कि लोकेशन ट्रेस के अनुसार चीता गांव के आसपास खेत में बैठा हुआ है। जिसे वापस कूनो नेशनल पार्क की तरफ भेजने के लिए टीम लगी हुयी है। जबकि ग्राम पंचायत अगरा के सरपंच ने बताया कि चीता कल रात को गांव में घुस गया, जिससे ग्रामीण दहशत में है। झार बड़ौदा गांव कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से करीब 8 से 10 किलोमीटर दूर बताया गया है।

यह भी पढ़ें:– हरियाणवी अंदाज में चारपाई व मुढ्ढों पर बैठकर सीएम खट्टर ने कर दिया बड़ा ऐलान

वर्मा ने बताया कि कल रात से ही ‘ओबान’ कि तलाश में वन विभाग की चार टीमें लगी हुई हैं और वह अभी उद्यान से लगे जंगल में ही है। नामीबिया से लाये गए आठ चीतों में से यह एक नर चीता है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अपने जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को कूनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ा था। बताया गया है कि उक्त चीता की आखरी लोकेशन ग्राम झार बड़ोदा के समीप देखी गई है। नर चीता की लोकेशन उसके गले पर कालर आईडी लगी हुई है। इससे वन विभाग की टीम को उसकी लोकेशन मिल रही है। इससे पहले मादा चीता ‘साशा’ की मौत हो गई थी। मादा चीता ‘साशा’ के अंतिम संस्कार के एक दिन बाद ही दूसरी मादा चीता ‘सियाया’ ने चार शावकों को जन्म दिया था। यह भारतीय भूमि पर 1947 के बाद जन्मे चीता के पहले चार शावक हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts