illegal Bangladeshi Citizens Arrested: अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई जारी, तीन बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

Published On

illegal Bangladeshi Citizens Arrested: मुंबई, (एजेंसी)। अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में कार्रवाई लगातार जारी है। इसी के चलते ठाणे में अवैध रूप से रह रही 3 बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जोकि जिले के डोंबिवली इलाके के मानपाड़ा पुलिस थाने के अंतर्गत कोलेगांव में अनिल पाटिल चॉल में रह रही थीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन महिलाओं को ठाणे क्राइम ब्रांच यूनिट-4 ने गिरफ्तार किया है। Mumbai News

ठाणे क्राइम ब्रांच के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं की पहचान रोजीना बेगम (29), तंजिला खातून (22) और शेफाली बेगम (23) के रूप में हुई है। ये सभी महिलाएं बांग्लादेश के जेसोर जिले के नवापारा इलाके की रहने वाली हैं। बता दें कि 1 जनवरी से लेकर 11 जनवरी तक मुंबई के विभिन्न इलाकों से 26 से अधिक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसके बाद अब ये तीन महिलाएं गिरफ्तार की गई हैं।

मुंबई पुलिस ने मुंबई में रह रहे अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान चलाकर शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों, गोवंडी, शिवाजी नगर, मानखुर्द, देवनार, चूनाभट्टी और घाटकोपर से कई बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। इन गिरफ्तारियों में कई ऐसे लोग भी हैं जो 10 से 15 सालों से मुंबई में रह रहे थे। पुलिस ने इन घुसपैठियों के पास से बर्थ सर्टिफिकेट, आधार कार्ड और अन्य अवैध दस्तावेज बरामद किए थे। जांच में सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए। पुलिस के अनुसार, इन घुसपैठियों के दस्तावेज एजेंटों द्वारा बनाए गए थे, जो 5 से 10 हजार रुपये लेकर इन घुसपैठियों के लिए फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट और अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार करते थे, जिनकी मदद से उनका आधार कार्ड भी बनवाया गया था। Mumbai News

Nasa News: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को लेकर नासा ने दी बड़ी अपडेट!

About The Author

Related Posts