Pakistan Army Convoy Attacked: पाकिस्तान में सेना के काफिले पर हमला, 12 जवान मरे, 22 घायल

Published On

Pakistan Army Convoy Attacked: बलूचिस्तान। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आज रविवार को सेना के काफिले पर हमले होने की खबर है जिसमें 12 सैनिकों की मौत की खबर है और 22 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। पाकिस्तानी अखबार ‘द डॉन’ ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह हमला पाकिस्तानी सेना के फ्रंटियर कोर (एफसी) के काफिले पर नोशाकी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर किया गया। बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी (बीएलए) ने इसकी जिम्मेदारी ली है। Balochistan News

नोशाकी के एसएचओ जफरुल्लाह सुमलानी ने बताया कि शुरूआती जांच में यह एक आत्मघाती हमला लगता है। एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरे वाहन को सेना के काफिले से टकरा दिया जिससे जबरदस्त विस्फोट हो गया। जानकारी के मुताबिक, घायलों को एफसी के शिविर और नोशाकी के एक अस्पताल में ले जाया गया है।

मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है

एसएचओ ने अखबार को बताया कि मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है क्योंकि कई घायलों की स्थिति गंभीर है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुग्ती ने इस हमले की निंदा की है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि बलूचिस्तान की शांति के साथ खेलने वालों का अंजाम अच्छा नहीं होगा। इन कायराना हमलों से हमारा मनोबल नहीं टूटेगा। बलूचिस्तान में आतंक के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक सभी आतंकवादियों का खात्मा नहीं कर दिया जाता, यह लड़ाई जारी रहेगी।

एक सप्ताह के भीतर बलूचिस्तान में सेना के खिलाफ यह दूसरा बड़ा हमला है। इससे पहले बीएलए ने बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन का अपहरण कर लिया था। बीएलए ने 20 सुरक्षाकर्मियों को मौत के घाट उतार दिया था। चौबीस घंटे से ज्यादा चले आॅपरेशन में करीब 350 लोगों को मुक्त कराया गया। Balochistan News

Jalandhar Grenade Attack: अब जालंधर में ग्रेनेड हमला, पाकिस्तानी गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

About The Author

Related Posts