शाह सतनाम जी मोक्षपुर धाम में फराया राष्ट्रीय ध्वज

Published On

रायपुर (सच कहूँ न्यूज)। हाल ही में पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा समस्त साध-संगत को वचन किए हैं कि सभी ने अपने घरों में तिरंगा स्थापित करना है ताकि हर वक्त अपने नजदीक तिरंगे को देखकर हमारे अंदर देशभक्ति की भावना जागृत हो सके। ऐसे में साध-संगत द्वारा घर-घर में तिरंगा स्थापित किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को शाह सतनाम जी मोक्ष पुर धाम, बैकुण्ठपुर, कोरिया (छत्तीसगढ़) में भी शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के जवानों द्वारा सम्मान पूर्वक राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया गया। इस दौरान सेवादारों तिरंगे को सैल्यूट किया और उन शहीदों को भी याद किया, जिनकी बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts