डेरा श्रद्धालुओं ने जरूरतमंद मरीजों के लिए किया रक्तदान

Published On

कोटकपूरा(सच कहूँ/अजय मनचंदा)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा श्रद्धालु लगातार 142 मानवता भलाई कार्य कर रहे हैं। डेरा श्रद्धालु रक्तदान के क्षेत्र में भी प्रशंसनीय सेवाएं दे रहे हैं। ब्लॉक कोटकपूरा के सेवादार सनी ने बताया कि नौजवान सेवादारों द्वारा पूज्य गुरू जी की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया जा रहा है।

इसी कड़ी के तहत ब्लॉक के ही सेवादारों गुरजीवन सिंह इन्सां गांव वन्दरजाटना ने गुरू गोबिन्द सिंह मैडीकल कॉलेज और अस्पताल फरीदकोट और सुरिन्दर कौर इन्सां ने सिविल अस्पताल कोटकपूरा में एक-एक यूनिट खूनदान किया। सनी ने बताया कि पूज्य गुरू जी की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए वह भी कई बार रक्तदान कर चुका है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts