शिक्षा और रोजगार
Viral News: कुत्ते की बेमिसाल वफादारी, 150 बिल्लियों का इकलौता रखवाला!
Viral News: सोशल मीडिया पर कोई ना कोई ऐसी खबर वायरल हो रही होती है जिसकी यूजर्स के बीच खूब चर्चा होती है। आप जैसा जानते ही है कि कुत्ते अपने मालिकों के प्रति अटूट वफादारी के लिए जाने जाते हैं। वे न केवल इन्सानों के साथ बल्कि दूसरे जानवरों के साथ भी मजबूत बंधन बनाते हैं। हाल ही में एक ऐसे कुत्ते की वीडियो वायरल हो रही है जिसने डेढ़ सौ से अधिक बिल्लियों को पालने में अपने मालिक की मदद की। वह बिल्लियों के बच्चों को अपने बच्चों की तरह रखता है व उन्हें बच्चे की तरह प्यार करता है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस कुत्ते की कहानी जान भावुक हो रहे हैं।
150 से अधिक बिल्ली के बच्चों को पालने में मदद की | Viral News
सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार इस कुत्ते का नाम रेयान है। इसने डेढ़ सौ से अधिक बिल्ली के बच्चों को पालने में मदद की है। इसे लौरा नाम की एक महिला ने गोद ले लिया था। लौरा अक्सर बिल्ली के बच्चों को पालती है और रेयान ने भी खुद को उनका पालक मान लिया।
कुत्ता बिल्लियों को मां सा प्यार देता है
लौरा ने कहा कि वह प्रशिक्षित नहीं था लेकिन उसने जल्दी ही सब कुछ सीख लिया। रेयान बिल्ली के बच्चों को इधर-उधर ले जाता है व उन्हें चाटकर साफ भी कर देता है। रेयान उनके साथ ऐसा व्यवहार करता है जैसे वे उसके अपने हों। पोस्ट में आगे बताया कि बिल्ली के बच्चों के साथ रेयान के रिश्ते बेहद खूबसूरत हैं। वह बच्चों को मां की तरह गोद में रखता है। वह उन्हें मेलजोल बढ़ाने में मदद करता है।