Earthquake: भूकंप के 5 झटकों से कांपी धरती, दहशत में दुनिया

Published On

Earthquake Today: नई दिल्ली। रविवार, 13 अप्रैल 2025 की सुबह एशिया के 4 देशों जिनमें मुख्य रूप से भारत, म्यांमार, इंडोनेशिया और ताजिकिस्तान शामिल हैं, में भूकंप के तेज झटकों ने दुनिया को हिलाकर रख दिया। महज दो घंटों के भीतर धरती पाँच बार कांपी और भूकंपीय कंपन ने दुनिया में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। Earthquake

सुबह हिली म्यांमार की धरती

दिन की शुरुआत म्यांमार में भूकंप के झटकों से हुई। यहाँ सुबह 7 बजकर 54 मिनट पर 5.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। यह भूकंप मांडले और नेपीताओ के मध्य क्षेत्र में आया। सौभाग्यवश, अभी तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

हिमाचल प्रदेश के मंडी में इस समय डोली धरती

भारत के हिमाचल प्रदेश के मंडी ज़िले में सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर 3.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। स्थानीय निवासियों ने कंपन के चलते अपने घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों की ओर दौड़ लगाई।

ताजिकिस्तान में दोहरा झटका | Earthquake

सुबह 9:54 बजे ताजिकिस्तान में 6.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज हुआ। इसका केंद्र ज़मीन से महज 10 किलोमीटर की गहराई में था। इस झटके के लगभग 40 मिनट बाद 10:36 बजे फिर से 5.5 तीव्रता का आफ्टरशॉक आया। लगातार दो बार धरती के हिलने से ताजिकिस्तान में दहशत का माहौल बन गया।

इंडोनेशिया में आया समुद्र के नीचे भूचाल

भूकंप की कड़ी में इंडोनेशिया भी पीछे नहीं रहा। यहाँ सुबह 11:09 बजे मालुकु क्षेत्र के सिम्यूलु रीजेंसी में 5.8 तीव्रता के झटके दर्ज किए गए। भूकंप का केंद्र समुद्र तल के भीतर स्थित था, जिससे क्षेत्रीय तटीय इलाकों में भी हलचल महसूस की गई। Earthquake

West Bengal Violence: ”बंगाल जल रहा है, हिंदुओं ने स्कूलों में छिपकर बचाई अपनी जान”! वीडियो वायरल

About The Author

Related Posts