ब्राजील में शूटिंग क्लब में विस्फोट में 4 की मौत

Published On

साओ पाउलो (एजेंसी)। ब्राजील के अमेजनस राज्य की राजधानी मनौस शहर में एक शूटिंग क्लब में हुए विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय अग्निशमन विभाग ने यह जानकारी दी। धमाका रविवार सुबह मनौस के पश्चिमी हिस्से में स्थित क्लब में हुआ। अग्निशमन विभाग के अनुसार अभी तक विस्फोट के कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन जब आपातकालीन सेवा के कर्मचारी पहुंचे तो गैस की तेज गंध आ रही थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts