उद्योगों को पूरा सहयोग देगी सरकार: गंगवार

Published On

नई दिल्ली। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने आज कहा कि अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए सरकार उद्योगों को पूरा सहयोग देने के लिए तैयार है। गंगवार ने यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नियोक्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार रोजगार सुरक्षा और रोजगार बढ़ाने की दिशा में गंभीरता से प्रयास कर रही है। इसके लिए सरकार उद्योगों के साथ पूरा सहयोग करेगी और उनको हर संभव मदद देगी।

  • यह बैठक कोरोना महामारी के प्रभाव से निपटने के प्रयासों पर विचार विमर्श करने के लिए बुलाई गई थी।
  • इसी कड़ी में गंगवार मजदूर संगठनों और सरकारी संस्थानों से बात चुके हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

About The Author

Related Posts