Imd Alert: हरियाणा-पंजाब, UP वालों कपड़े सुखा लो…इतने दिन नहीं निकलेगी धूप! पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री, जानें मौसम विभाग की ताजा अपडेट

Published On

Imd Alert: सच कहूँ/संदीप सिंहमार। हिसार। हरियाणा और पंजाब में ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। भारत मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में रात्रि का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग की वेधशाला में दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार पंजाब के फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 6.5 तो हरियाणा के नारनौल में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब 23 नवंबर तक मौसम शुष्क, लेकिन परिवर्तनशील रहने के आसार हैं। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बादलवाई और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी सम्भव है। हरियाणा और पंजाब के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान औसतन रूप से 9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि नारनौल तथा फरीदकोट में ये सबसे कम दर्ज किया गया। इस दौरान बारिश की कोई गतिविधि नहीं हुई। वातावरण सामान्य से अधिक नमी बनी हुई है। यही वजह है कि सुबह और रात्रि के समय ठंड का अहसास अधिक हो रहा है। पिछले 24 घंटों में तापमान में बहुत अधिक बदलाव नहीं देखा गया, अधिकतर स्थानों पर मामूली गिरावट रही।

सुबह-शाम धुंध के आसार | Imd Alert

हरियाणा में 23 नवंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क और परिवर्तनशील रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण बीच-बीच में आंशिक बादलवाई देखने को मिल सकती है, जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात के तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी संभव है। हवाएं हल्की गति से चलेंगी और वातावरण में बार-बार बदलाव आने की संभावना है। नमी की मात्रा बढ़ने के कारण कुछ स्थानों पर सुबह के समय हल्की धुंध भी दिख सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 नवंबर तक फरीदाबाद समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर में 12 से 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी।

About The Author

Related Posts