Manmohan Singh Birthday: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने दी जन्मदिन की बधाई

Published On

नयी दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पार्टी नेता राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को उनके 91वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने तथा स्वस्थ जीवन की कामना की। खडगे ने ट्वीट कर अपने शुभकामना संदेश में कहा , “ मैं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई देता हूं। राजनीति में उनकी जैसी सादगी, गरिमा और शालीनता दुर्लभ है। एक सच्चा राष्ट्रभक्त प्रधानमंत्री, जिनके कार्य उनके शब्दों से अधिक बोलते हैं, राष्ट्र के लिए उनके असाधारण योगदान के हमेशा आभारी हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाल और लंबे जीवन की कामना करता हूं।”

गांधी ने कहा , “पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की राष्ट्रीय अखंडता, राष्ट्र निर्माण और जनता के आर्थिक उत्थान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता मेरे लिए सदैव प्रेरणा बनी रहेगी। उनके जन्मदिन पर मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना करता हूं।”

श्रीमती वाड्रा ने कहा , “मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। एक राजनेता जे रूप में उन्होंने हमें राजनीति में धैर्य और विनम्रता की सीख दी है। एक प्रधानमंत्री के रूप में, उनकी ईमानदारी, साहस, दूरदर्शिता और बुद्धिमत्ता ने हमारे देश को आत्म-विश्वास और गौरव के साथ 21वीं सदी में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया है।”

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा , “आज डॉ. मनमोहन सिंह 91 वर्ष के हो गए। वह सदैव विद्वता और बौद्धिकता के उत्कृष्ट प्रतीक रहे और इससे कई बड़ी बात यह है कि वह जिस भी पद पर रहे, हमेशा विनम्र, सरल, संयम और गरिमा का प्रतीक रहे। यह सार्वजनिक जीवन में अत्यंत दुर्लभ गुण हैं।”

About The Author

Related Posts