एलपीजी रसोई सिलेंडर 1000 रुपए के पार, 3.50 रु. बढ़े दाम, कॉमर्शियल सिलेंडर 8 रु. महंगा

Published On

नई दिल्ली। भीषण गर्मी के बीच महंगाई की आग भी थमने का नाम नहीं ले रही है। वीरवार को पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 3 रुपए 50 पैसे की बढ़ोतरी कर दी। वहीं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर भी 8 रुपए और महंगा कर दिया गया। एक महीने में यह लगातार दूसरी बार है, जब रसोई गैस महंगी हुई है।
वीरवार से दिल्ली और मुंबई में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी रसोई सिलेंडर 1003 रुपए पर मिलेगा। पिछले एक साल में दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 809 रुपए से 1003 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं कोलकाता में एलपीजी के दाम 1029 रुपए और चेन्नई में 1018.5 रुपए तक आ गए हैं। इससे देश के अधिकतर शहरों में एलपीजी सिलेंडर का भाव 1000 रुपए के पार पहुंच गया, लेकिन दिल्ली इसमें पीछे रह गई थी। अब पूरे देश में घरेलू एलपीजी रसोई सिलेंडर की कीमत 1000 रुपए के पार है।
गौरतलब है कि देश में इससे पूर्व 7 मई 2022 को भी घरेलू एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts