शिक्षा और रोजगार
मोदी कुल्लू दशहरा कार्यक्रम में होंगे शामिल
Published On
हमीरपुर(एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन करेंगे और उसी शाम वह कुल्लू में दशहरा कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। आधिकारिक सूत्रों ने प्रधानमंत्री कार्यालय के हवाले से यह जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री राज्य की आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के चुनावी अभियान की शुरूआत भी करेंगे।
यह भी पढ़ें – प्रधानमंत्री एक अक्टूबर को करेंगे देश में 5G सेवा का शुभारंभ
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।