राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल शुरू

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। सरकार ने विभिन्न पुरस्कारों के नामांकन, भागीदारी और चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल शुरू किया है जिस पर विभिन्न पुरस्कारों के लिए नामांकन शुरू हो गया है। अवार्डस.गोव.इन पोर्टल को विकसित करने का उद्देश्य इन पुरस्कारों में पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित करना है जिससे विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को एक मंच पर लाया जा सके। यह पोर्टल प्रत्येक नागरिक या संगठन को केन्द्र सरकार द्वारा स्थापित विभिन्न पुरस्कारों के लिए व्यक्तियों तथा संगठनों को नामित करने की सुविधा प्रदान करता है।

अभी निम्नलिखित पुरस्कारों के लिए नामांकन तथा सिफारिश करने की प्रक्रिया जारी है:

पद्म पुरस्कार- अंतिम तिथि 15/09/2022
वानिकी में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2022- अंतिम तिथि 30/09/2022
राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2022- अंतिम तिथि 15/09/2022
राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022- अंतिम तिथि 15/09/2022
वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार – वयोश्रेष्ठ सम्मान 2022- अंतिम तिथि 29/08/2022
व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2021- अंतिम तिथि 28/08/2022
व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2022- अंतिम तिथि 28/08/2022
दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण में कार्यरत संस्थानों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2021- अंतिम तिथि 28/08/2022
दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण में कार्यरत संस्थानों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2022- अंतिम तिथि 28/08/2022
राष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कार 2022- अंतिम तिथि 31/08/2022
नारी शक्ति पुरस्कार 2022- अंतिम तिथि 31/10/2022
सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2023- अंतिम तिथि 31/08/2022
मद्यपान और मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2022- अंतिम तिथि 29/08/2022
जीवन रक्षा पदक – अंतिम तिथि 30/09/2022

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts