नक्सलियों ने रेत उत्खनन में लगे वाहनों को लगायी आग

Published On

बीजापुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नैमेड़ के मिंगाचल नदी से रेत उत्खनन कर रहे नौ वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज शुक्ला ने बताया कि कल रात मिंगाचल नदी से एक निजी ठेकेदार नियमित रूप से रेत निकालने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान नक्सली आये और डीजल टैंक तोड़ डीजल निकाला तथा नौ वाहनों को आग लगा दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts