Flights Cancelled Today: पुरानी परंपरा ने थामी इंडिगो की उड़ानें! ये तीन फ्लाइट्स रद्द!

Published On

IndiGo Flight Cancelled: चेन्नई, (एजेंसी)। चेन्नई में भोगी उत्सव में पुरानी चीजों को जलाने की परंपरा होती है, जिससे निकलने वाले धुएं की वजह से सोमवार सुबह दिल्ली और बेंगलुरु से आने वाली इंडिगो की 3 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उड़ानें रद्द करने के साथ साथ हवाई अड्डे ने एहतियात के तौर पर 30 उड़ानों के आने और जाने के कार्यक्रम में भी परिवर्तन किया है। रिपोर्ट में बताई गई प्रभावित उड़ानों में दुबई, अबू धाबी, दोहा, मस्कट, कुवैत, सिंगापुर, कुआलालंपुर, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, अंडमान, गोवा, पुणे और कोलकाता जैसे गंतव्यों से आने-जाने वाली उड़ानें शामिल हैं। Flights Cancelled Today

बता दें कि भोगी उत्सव के दौरान पुराने कपड़े और अन्य सामान जलाने की परंपरा होती है, जिससे निकलने वाले धुएं से हवाई अड्डे पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि यह धुआं उड़ानों में बाधा बनता है। सभी यात्रियों को फोन संदेश के माध्यम से उड़ान कार्यक्रम में परिवर्तन की जानकारी दे दी गई। वहीं अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। यदि धुआं बढ़ता है तो आने वाली उड़ानों को वैकल्पिक हवाई अड्डों पर भेजने की तैयारी कर ली गई है।

गौरतलब है कि हर साल भोगी उत्सव के दौरान चेन्नई हवाई अड्डे को परेशानी का सामना करना पड़ता है। 2018 में धुएं के कारण 73 प्रस्थान और 45 आगमन सहित 118 उड़ानें प्रभावित हुईं। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में व्यवधानों की संख्या धीरे-धीरे कम हुई है। 2024 में केवल 51 उड़ानें (27 आगमन और 24 प्रस्थान) प्रभावित हुई थीं। Flights Cancelled Today

Gold Price Today: सोने की कीमतों पर आई नई अपडेट, इतनी हैं आज की ताजा कीमतें!

About The Author

Related Posts