वंदे भारत मिशन’ में वापस आये डेढ़ लाख भारतीय

Published On
नयी दिल्ली l ‘वंदे भारत मिशन’ में अब तक डेढ़ लाख से अधिक भारतीय स्वदेश वापस आ चुके हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। पुरी ने लिखा “वंदे भारत मिशन की उड़ानों में डेढ़ लाख से अधिक लोग वापस आये हैं और 55 हजार से अधिक लोग देश से बाहर गये हैं।” उन्होंने बताया कि रविवार को इस मिशन के तहत 4,784 लोग भारत लौटे। मिशन की शुरुआत कोविड-19 के कारण विदेशों में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए की गई थी। इसमें विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों की मदद से विशेष उड़ानों से भारतीय नागरिकों को लाया जा रहा है। वंदे भारत मिशन का चौथा चरण भी इस सप्ताह शुरू होना है। श्री पुरी ने बताया कि चौथे चरण के बाद विदेशों से आने वाले भारतीयों की संख्या तेजी से बढ़ेगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts