जम्मू सीमा पर सुरक्षा बलों ने पाक घुसपैठिए को मार गिराया

Published On

जम्मू (एजेंसी)। जम्मू के रणबीर सिंह पुरा सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के चौकस जवानों ने सोमवार तड़के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह हमारे सैनिकों ने बकारपुर सीमा चौकी क्षेत्र में बाड़ के पास संदिग्ध गतिविधियां देखी। उन्होंने कहा कि हमारे गश्ती दल ने रात में पाकिस्तान की ओर से एक व्यक्ति को बाड़ को पार करने के इरादे से संदिग्ध गतिविधि करते हुए देखा।

इस पर गश्ती दल ने उसे रूकने की चेतावनी दी लेकिन उसने चेतावनी की परवाह किए बिना बाड़ की ओर बढ़ना जारी रखा। प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा और सैनिकों ने उस पर तीन राउंड गोलियां चलाईं, जिसके कारण वह मारा गया। उन्होंने कहा कि सुबह तलाशी दल को इलाके की जांच के दौरान बाड़ के पास उस घुसपैठिए का शव मिला। उन्होंने बताया कि मृतक के पास कुछ भी बरामद नहीं हुआ। शव को पुलिस को सौंपा दिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts