कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए सामाजिक अनुशासन जरूरी : मोदी

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक अनुशासन के पालन पर जोर देते हुए आज कहा कि कोरोना महामारी के संक्रमण के फैलाव को रोकना बेहद अधिक जरूरी है। (PM Narendra Modi) मोदी ने यहां एक बैठक में देश में कोरोना महामारी से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के दौरान यह बात कही। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन, नीति आयोग के सदस्य, कैबिनेट सचिव एवं भारत सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड-19 महामारी की स्थिति एवं विभिन्न राज्यों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया,‘हमें निश्चित रूप से व्यक्तिगत स्वच्छता तथा सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक अनुशासन का पालन करने की आवश्यकता को दोहराना चाहिए। कोविड के बारे में जागरूकता का व्यापक रूप से प्रचार किया जाना चाहिए और संक्रमण के फैलाव को रोकने पर निरंतर जोर दिया जाना चाहिए। इस संबंध में किसी भी प्रकार के आलस्य की कोई जगह नहीं है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts