दक्षिण सूडान में विमान दुर्घटना में छह की मौत

Published On

विमान में 19 यात्रियों के सवार होने का अनुमान|| South Sudan Plane Crash

जुबा, एजेंसी।

दक्षिण सूडान में रविवार को यात्रियों को ले जा रहे एक छाेटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी।  एक प्रत्यक्षदर्शी ने यह जानकारी दी। विमान ने जुबा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यिरोल शहर जाने के लिए उड़ान भरी थी। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हुआ। उसने बताया कि विमान के एक नदी में गिरने के बाद अभी भी पानी से शवों को निकाला जा रहा है। उसके सामने पानी से छह शवों को निकाला गया है।  प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि विमान में 19 यात्रियों के सवार होने का अनुमान है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts