Tej Pratap Yadav: तेजप्रताप यादव की बढ़ी मुश्किलें! पार्टी से निष्कासन के आदेश जारी

Published On

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) (Rashtriya Janata Dal (RJD)) ने रविवार को अपने वरिष्ठ नेता तेजप्रताप यादव को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। इस निर्णय की आधिकारिक घोषणा पार्टी की ओर से एक पत्र जारी कर की गई, जिसे राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने हस्ताक्षरित किया है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि यह कदम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर उठाया गया है। आदेश के अनुसार, “राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार तेजप्रताप यादव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।” Tej Pratap Yadav

इससे पहले, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव ने 25 मई को एक सार्वजनिक संदेश में तेजप्रताप यादव को पार्टी एवं परिवार से पृथक करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था, “व्यक्तिगत जीवन में नैतिक आचरण की अनदेखी करना हमारे सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के साथ-साथ पारिवारिक मूल्यों को भी आघात पहुंचाता है। मेरे ज्येष्ठ पुत्र का व्यवहार, सार्वजनिक आचरण और गैर-जिम्मेदार रवैया हमारे पारिवारिक संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतः उसे पार्टी और परिवार दोनों से दूर करता हूँ।”

“वह अपने निजी जीवन के निर्णय स्वयं ले”

लालू यादव ने आगे लिखा, “वह अपने निजी जीवन के निर्णय स्वयं ले, और उससे संबंध रखने वाले सभी लोग अपने विवेक से निर्णय लें। मैंने हमेशा सार्वजनिक जीवन में मर्यादा और नैतिकता को प्राथमिकता दी है, और मेरे परिवार के अनुशासित सदस्यों ने भी इन्हीं आदर्शों का पालन किया है।”

ज्ञात हो कि तेजप्रताप यादव पूर्व में बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उनकी शादी पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती ऐश्वर्या राय से हुई थी। हालांकि, उनका वैवाहिक जीवन विवादों से घिरा रहा है और तलाक की प्रक्रिया अभी न्यायालय में विचाराधीन है। हाल ही में एक महिला के साथ उनकी कुछ निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसके बाद यह राजनीतिक और पारिवारिक निर्णय सामने आया। Tej Pratap Yadav

Banks Charges Hike: बैंकिंग सेवाओं को लेकर बड़ा ऐलान, बढ़ेगा जेब पर बोझ

About The Author

Related Posts