देश में भय व तनाव का माहौल : मायावती

Published On

भाजपा और कांग्रेस को बताया एक ही थाली के चट्टे-बट्टे  | Fear and Tension

लखनऊ (एजेंसी)। भाजपा और कांग्रेस पर ‘घिनौनी राजनीति’ करने और एक ही थाली के चट्टे-बट्टे होने का आरोप लगते हुए बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने बुधवार को कहा कि देश में भय और तनाव का माहौल है। वे अपने 64वें जन्मदिन पर बुधवार सुबह पत्रकारों से बातचीत में बोल रहीं थी। उन्होंने कहा कि देश की स्थिति कांग्रेस के समय से भी ज्यादा खराब हो गई है। भाजपा उससे भी दो कदम आगे है। देश की अर्थव्यवस्था खराब हो गई है और तनाव( Tension) तथा भय (Fear) का माहौल है। मायावती ने कहा कि बसपा अनुशासित एवं कैडर आधारित पार्टी है। जो शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में विश्वास रखती है।

इसलिए हमारे कार्यकर्ता संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का विरोध करने के लिए सड़कों पर नहीं उतरे। बल्कि हमारी पार्टी ने लोकसभा और राज्यसभा में इसका विरोध किया और इसके विरोध में मतदान भी किया। भाजपा और कांग्रेस पर एक ही थाली के चट्टे बट्टी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये झूठ की घिनौनी राजनीति कर रही हैं। भाजपा को अपने विकास के वादे पर काम करना चाहिए। भाजपा कांग्रेस के नक्शे कदम पर चल रही है।

ये भी बोली

  • भाजपा, कांग्रेस की आलोचना छोड़कर देश हित और गरीबी हटाने का कार्य करें तो ज्यादा बेहतर रहेगा।
  • संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) उन सभी पर लागू हो जिनके ऊपर जुल्म-ज्यादती हुई।
  • सरकार की गलत नीतियों के कारण देश भर में अशांति है।
  • कानून व्यवस्था बिगड़ गई है, जो राष्ट्रीय चिंता का विषय है।
  • भाजपा अगर कांग्रेस की राह पर चलती रही तो अन्य राज्यों की सत्ता भी गंवा बैठेगी।

About The Author

Related Posts