कश्मीर में वाहन में लगी आग, एक की मौत

Published On

श्रीनगर (एजेंसी)। कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक वाहन में आग लगने से उसमें सोये व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि हादसा कोकरनाग के पंजगाम इलाके में रविवार देर रात उस वक्त हुआ, जब एक व्यक्ति अपने वाहन में सो रहा था, तभी अचानक उसमें आग लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान पंजगाम के शब्बीर अहमद राठेर के रूप में हुई है। शव के पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। इस घटना से संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे जांच शुरू कर दी गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts