खेल रहे बच्चों को वाहन ने रौंदा, एक की मौत, एक गंभीर

Published On

पन्ना (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में घर के समाने खेल रहे बच्चों को एक चार पहिया वाहन ने रौंद दिया, इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि धरमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुलाबीपुर में कल घर के सामने खेल रहे बच्चों को एक बेलगाम बोलेरो ने कुचल दिया है। इस घटना में अनुभव व शिवमंगल लोध दोनों बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गये। तत्काल दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने अनुभव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार वाहन चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts