Road Accident: चलती बस के निकल गए पहिये, चालक की मौत

Published On

मुरैना (एजेंसी)। Morena News: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बुधवार को चलती हुई एक निजी बस की अचानक पिछली कमानी टूटने से उसके चारों पहिए निकल गए जिससे चालक सीट से उछलकर सड़क पर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह एक निजी बस ग्वालियर से यात्रियों को लेकर मुरैना आ रही थी। तभी आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टोलपलाजा के समीप बस की पिछली अचानक कमानी टूटने से उसके चारों पहिए निकल गए और बस पलटते पलटते बची। चालक सीताराम (36) सीट से उछलकर सड़क पर जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बस में हादसे के समय यात्री कम थे और उन्हें मामूली चोटें आई हैं। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। Morena News

यह भी पढ़ें:– WHO: लेबनान में 72 चिकित्साकर्मियों और मरीजों की मौत: डब्ल्यूएचओ

About The Author

Related Posts