पंजाब की राजनीति में नया मोड़, कैप्टन जाएंगे दिल्ली, शाह से मिलेंगे

Amarinder Singh

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंद्र सिंह दिल्ली जाएंगे और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर सकते है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कैप्टन ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। तीन कृषि कानूनों की वापसी होने के बाद कैप्टन भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, जल्द ही भाजपा और कैप्टन की नई पार्टी के साथ गठबंधन हो सकता है। कल ही अकाली दल के वरिष्ठ नेता मनजिंद्र सिंह सिरसा भाजपा में शामिल हो गए है। बताया जा रहा है इनके शामिल होने से अकाली दल को बड़ा झटका लगा है।

कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका

कांग्रेस आलाकमान एक तरफ तो नवजोत सिंह सिद्धू के विवादों से बाहर ही नहीं आ रही है और अगर कैप्टन ने भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया तो कांग्रेस के लिए बड़ा झटका होगा। क्यों कैप्टन अमरिंद्र सिंह पंजाब कांग्रेस को काफी नुक्सान पहुंचा सकते है।

पंजाब कांग्रेस में चल रही खींचतान…

पंजाब में कांग्रेस सत्ताधारी पार्टी है। ऐसे में समय-समय पर पार्टी के अंदर खींचतान देखने को मिलती रहती है। कांग्रेस में सिद्धू ने पहले सुनील जाखड़ और फिर कैप्टन अमरिंदर सिंह को साइडलाइन किया। हालांकि अब उनकी राह इतनी आसान नहीं है। चन्नी के सीएम बनने के बाद भी उनकी आमने-सामने की तकरार देखने को मिली। कई मसलों पर उन्होंने सार्वजनिक तौर पर नाराजगी जताई और विरोध किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।