अमेरिका टेक्सास गोलीबारी, एक संदिग्ध गिरफ्तार

Published On

वाशिंगटन l अमेरिका में टेक्सास प्रांत के ऑस्टिन शहर में शनिवार को हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों में से एक को हिरासत में लिया है। इस गोलीबारी में 12 से अधिक लोग घायल हो गये थे। पुलिस ने शनिवार को कहा, “इस समय एक संदिग्ध हिरासत में है। दूसरा संदिग्ध फरार है। ऑस्टिन पुलिस विभाग संदिग्ध की गिरफ्तारी में सहायता करने के लिए यू.एस. मार्शल्स लोन स्टार फ्यूजिटिव टास्क फोर्स को धन्यवाद देना चाहता है। हम इस मामले पर लगातार काम कर रहे है और दूसरे संदिग्ध को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही हैं।”

इससे पहले कार्यवाहक ऑस्टिन पुलिस प्रमुख जोसेफ चाकोन ने बताया कि शनिवार को ऑस्टिन शहर में अपराह्न करीब 1:30 बजे गोलीबारी हुई। पहले पुलिस ने गोली लगने और घायल होने वाले लोगों की संख्या 13 बतायी थी। बाद में ऑस्टिन शहर के अधिकारियों ने ट्विटर पर बताया कि घायलों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। पुलिस ने ‘लगभग सभी’ को निर्दोष राहगीर माना है। पुलिस ने कहा कि यह एक अलग घटना थी और दो संदिग्धों व्यक्तियों की तलाश की जा रही थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts