British Airways: क्यों हुई ब्रिटिश एयरवेज की लंदन फ्लाइट की चेन्नई हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग?

Published On

British Airways Airspace Closed: चेन्नई। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण मध्य पूर्व का हवाई क्षेत्र अचानक बंद कर दिया गया, जिससे लंदन जाने वाली ब्रिटिश एयरवेज की एक उड़ान को रविवार सुबह चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में लौटना पड़ा। यह फ्लाइट (बीए276) सुबह 6:24 बजे चेन्नई से रवाना हुई थी, जो अपने निर्धारित समय सुबह 5:35 बजे से लगभग एक घंटे देर से उड़ान भर पाई। British Airways News

इस विमान में कुल 247 यात्री और 15 क्रू सदस्य सवार थे। उड़ान जब बेंगलुरु को पार कर अरब सागर के ऊपर थी, तभी पायलट को सूचना मिली कि मध्य पूर्व के प्रमुख हवाई मार्ग अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। यह निर्णय कथित तौर पर ईरान में अमेरिकी हमलों के बाद लिया गया, जिसके चलते नागरिक विमानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हवाई यातायात को रोका गया।

निर्देश मिलने के बाद विमान को वापस चेन्नई लाया गया | British Airways News

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तुरंत चेन्नई और लंदन के वायु यातायात नियंत्रण केंद्रों से संपर्क किया। निर्देश मिलने के बाद विमान को वापस चेन्नई लाया गया और वह सुबह लगभग 10 बजे सुरक्षित रूप से उतर गया। विमान में सवार सभी 262 लोग सुरक्षित हैं।

हवाई अड्डा प्रशासन ने यात्रियों के लिए विश्रामगृह और आस-पास के होटलों में ठहरने की समुचित व्यवस्था की है। ब्रिटिश एयरवेज ने एक आधिकारिक बयान जारी कर विमान की वापसी की पुष्टि की है और कहा है कि वैकल्पिक मार्गों और आगे की यात्रा की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। एयरलाइन ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए यह भी कहा कि जैसे ही नया मार्ग तय होगा या हवाई क्षेत्र पुनः खुल जाएगा, यात्रियों को सूचना दी जाएगी।

इस क्षेत्रीय हवाई अवरोध के कारण चेन्नई से खाड़ी देशों के लिए उड़ान भरने वाली कई अन्य विमान सेवाएँ भी प्रभावित हुईं। कुवैत, दोहा, दुबई, शारजाह और अबू धाबी जाने वाली उड़ानों में उल्लेखनीय विलंब हुआ। कुवैत एयरवेज की एक फ्लाइट जो सुबह 3:30 बजे उड़ान भरने वाली थी, वह करीब दो घंटे बाद 5:40 बजे रवाना हुई। इसी तरह दोहा जाने वाली कतर एयरवेज और दुबई जाने वाली एमिरेट्स की उड़ानों में भी करीब एक घंटे की देरी दर्ज की गई। British Airways News

About The Author

Related Posts