हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More

    ट्रंप से कोरोना संक्रमण फैलने का अब कोई खतरा नहीं

    Election Rally in Florida
    वाशिंगटन l व्हाइट हाउस के डॉक्टर डॉ. सीन कोनले ने रविवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अन्य लोगों में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण फैलने का अब कोई खतरा नहीं है। डॉ. कोनले की ओर से गुरुवार के बाद से ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर पहली बार यह जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि ट्रंप ने शनिवार को व्हाइट हाउस में बिना मास्क पहने समर्थकों के सामने भाषण दिया था। कोरोना वायरस से संक्रमित होने और स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में यह उनकी पहली उपस्थिति थी। इस बीच इस बात को लेकर चिंता जताई गई कि अभी भी ट्रंप से दूसरों में कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टर के ज्ञापन में कहा गया कि राष्ट्रपति के हाल के जांच से पता चला है कि अब उनमें वायरस का कोई संक्रमण नहीं है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।