Punjab
Hindi Language: अब विदेशियों पर चढ़ा हिंदी का खुमार!
हिसार (सच कहूँ न्यूज)। हिंदी भाषा अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखती है। यह एक विशिष्ठ भाषा है, जो सभी को आत्मीयता से अपने साथ जोड़ती है। हिंदी का प्रचार-प्रसार विदेशों तक है। विदेशी लोग भी आमजन जीवन में हिंदी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसलिए हमे भी अपनी मातृभाषा का सम्मान करना चाहिए। हिंदी भाषा देश का स्वाभिमान है। ये शब्द जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो. मनोज दयाल ने ‘हिंदी दिवस ‘ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर कहे। Hindi Language
”हिंदी भाषा देश का स्वाभिमान, हिंदी का महत्वपूर्ण स्थान”!
गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार के जनसंचार विभाग द्वारा आज हिंदी दिवस मनाया गया। हिंदी भाषा की प्राथमिकताओं को बताते हुए विभाग के प्रो. विक्रम कौशिक ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन में हिंदी को अपनाना होगा। मीडिया के विद्यार्थियों को भाषा से खास प्रेम होना चाहिए। इसमें हजारों शब्द हैं, जिनका प्रयोग सही ढंग से करना आना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य भाषा के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाना है। जिससे वे मीडिया के के क्षेत्र में कामयाब हो सकें। इस कार्यक्रम के आयोजन में आयुषी, विरेन्द्र, अमन व निकिता ने विशेष भूमिका निभाई। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक डॉ. भूपेंद्र सिंह व डॉ. प्रेम भी उपस्थित रहे। Hindi Language