हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान रास्ता रोककर ...

    रास्ता रोककर लाठी, चाकू व लोहे की चैन से जानलेवा हमले करने के मामले में राजगढ थाना पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

    Sadulpur News
    Sadulpur News: रास्ता रोककर लाठी, चाकू व लोहे की चैन से जानलेवा हमले करने के मामले में राजगढ थाना पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

    सादुलपुर (सच कहूँ/ओमप्रकाश)। Sadulpur News: राजगढ थाना पुलिस ने करीबन साढे तीन माह पूर्व मोटरसाईकिल पर सवार होकर अपने गांव भामासी जा रहे एक व्यक्ति का रास्ता रोककर जानलेवा हमला कर जेब से नगदी व मोटरसाईकिल की चाबी छिनकर ले जाने के आरोप के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अनुसंधान अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह एसआई ने बताया कि नन्दलाल जाट उम्र 42 साल निवासी भामासी तह राजगढ जिला चूरू के साथ लाठी, चाकु एवं लोहे की चैन से मारपीट कर जानलेवा हमला कर नगदी व मोटरसाईकिल की चाबी छिनकर ले जाने के आरोप के मामले में एक आरोपी योगेश कुमार पुत्र रोहिताश जाट उम्र 27 साल निवासी गगौर पुलिस थाना राजगढ जिला चूरू को गिरफता किया गया है। Sadulpur News

    गौरतलब है कि बलवान पुत्र नन्दलाल जाट उम्र 42 साल निवासी भामासी तह राजगढ जिला चूरू ने 18 मार्च 2025 को इस आरोप का मामला दर्ज करवाया था कि दिनांक 17 मई 25 को सायं 5.30 बजे वह सब्जी मण्डी के सामने लगा ठेला बन्द कर अपने घर अपने पुत्र पुलकित के साथ जा रहा था। जैसे ही वह खेमाना रोड़ से भामासी के बीच पहुंचा तो आरोपी हरपाल पुत्र जलेसिंह पूनिया, आशीष पुत्र हरपाल, जयवीर पुत्र रामसिंह, आशीष पुत्र जयवीर पूनिया निवासीगण भामासी एवं लगभग 5-7 अन्य लोग लाठी, चाकु एवं लोहे की चैन के साथ उसको रास्ते में रोककर जानलेवा हमला किया तथा उसकी दुकान के गल्ले के लगभग 4500 से 5000 रूपये और दुकान एवं मोटरसाईकिल की चाबी भी लेकर चले गये।

    यह भी पढ़ें:– Devendra Murder Case: देवेन्द्र हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस अभिरक्षा में चल रहा था इलाज