चीनी मीडिया का दावा 158 भारतीय सैनिक मारे गए, भारत ने बताया ‘चाल’

Published On

नई दिल्‍ली: चीन हर तरह से भारत पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। वो ‘साम दाम दंड भेद’ की नीति अपना रहा है। जब बॉर्डर पर जोर नहीं चल रहा, तो अब मीडिया के जरिए चीन तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है।

चीनी मीडिया में खबर आई कि बॉर्डर पर चीनी सेना ने 158 भारतीय सैनिकों को मार गिराया है। ऐसी ही कुछ खबरें पाकिस्तान न्‍यूज चैनलों पर भी चल रही हैं। लेकिन भारत ने इन खबरों को झूठा करार दिया है। गौरतलब है कि पिछले महीने से भारत और चीन के बीच डोकलाम को लेकर तनातनी चल रही है।

भारतीय सैनिकों ने चीनी सेना के डोकलाम में रोड निर्माण करने पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद दोनों देशों की ओर से सीमा पर सैनिकों को संख्या बढ़ा दी। वही पाकिस्तान की टीवी चैनल में ऐसी तस्वीरें दिखाई गई हैं।

जिसमें दावा किया जा रहा है कि सिक्किम में चीन की सेना ने सीमा पर रॉकेट के जरिए भारी गोलाबारी की है। जिसमें भारतीय चौकियों को तबाह कर दिया गया है। साथ ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

चीनी सैनिकों ने किया था युद्धाभ्यास

सिक्किम सेक्टर के डोका ला क्षेत्र में भारतीय और चीनी सेना के गतिरोध के बीच चीन की सेना ने सोमवार को कहा कि उसने पठारी इलाके में हमले की अपनी क्षमता जांचने के लिए दूर दराज के तिब्बत पवर्तीय क्षेत्र में गोलीबारी का अभ्यास किया है।

सेना ने कहा, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी, पीएलए ने 5000 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर 11 घंटा लंबा अभ्यास किया, जिसका लक्ष्य इस तरह के ठिकानों पर लड़ाकू क्षमता को बेहतर करना है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts