भारी बारिश के चलते अचानक आई बाढ़, 8 लोगों की मौत

Published On

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के डोडा में गुरुवार तड़के बादल फटने से 8 लोगों की मौत हो गई और 11 जख्मी हो गए। कई लोगों के लापता होने की खबर है। भारी बारिश के चलते अचानक आई बाढ़ में 7 से 9 घरों के लोग फंसे हुए हैं।

उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार रात करीब रात 2 बजे की है। हिमाचल के साथ सटे जम्मू के डोडा के ठाठरी इलाके में बादल फटने से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग मलबे में दब गए।

लाखों का नुकसान होने का अंदेशा है। अभी तक ऑपरेशन के दौरान 3 महिलाओं के शव बरामद हुए हैं। एक दर्जन से ज्यादा लोग लापता है, जिनकी तलाश में पुलिस, एसडीआरएफ की टीमें लगी हुई है।

राहत और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पुलिस के मुताबिक, कई लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। राहत और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात को करीब 2 बजकर 20 मिनट पर बादल फटे। बटोत किश्तवाड़ हाईवे पर स्थित ठाठरी कस्बे के मस्जिद नाला इलाके में ये घटना हुई। बाढ़ ने सोए हुए ही लोगों को चपेट में ले लिया गया।

इसके कारण लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीमें मौके पर आईं। तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। 3 महिलाओं के शव बरामद हुए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts