मथुरा: नहर में गिरी कार, 10 की मौत

Published On

मथुरा: एक कार के नहर में गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई। रविवार तड़के करीब 4:30 बजे ये हादसा हुआ। कार फतेहपुर नहर के पुल पर थी, उसी दौरान बेकाबू होकर नहर में जा गिरी।

लोगों ने कार का शीशा तोड़कर डेड बॉडी निकाली बाहर

जानकारी के मुताबिक बरेली के रहने वाले महेश शर्मा अपने परिवार के साथ मेहंदीपुर बालाजी दर्शन के लिए जा रहे थे। उन्हें सुबह की आरती में शामिल होना था। इस कारण वे देर रात को अपनी इनोवा कार से राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी के लिए निकल थे।

जब कार फतेहपुर नहर के पुल पर पहुंची तो बेकाबू होकर नहर में जा गिरी। हादसे में महेश शर्मा और उनकी पत्नी समेत 10 लोगों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में कार का ड्राइवर भी शामिल है। लोगों ने कार का शीशा तोड़कर डेड बॉडी बाहर निकाली।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts