पाक ने किया सीजफायर वॉयलेशन, जवान शहीद

Published On

 तीन आतंकवादी ढेर

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शनिवार को तीन आतंकवादी मारे गए। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में दंतीवान सातूर जंगलों में सुबह सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस के जवानों ने आतंकवादियों के छिपे होने की गुप्त जानकारी मिलने के बाद एक तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा बल जिस समय इस क्षेत्र की घेराबंदी कर रहे थे उसी समय वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

वहीं राजौरी के मंजाकोट सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में जवान लांस नायक मोहम्मद नसीर शहीद हो गए। पाकिस्तानी सेना बिना किसी उकसावे के लगातार सीमा पर मोर्टार दागे। सेना ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts