हरियाणा प्रदेश की जेलों में बनाए जा रहे हैं तिरंगे झंडे: रणजीत सिंह

Published On
  • बिजली मंत्री ने अपने आवास पर तिरंगा झंडा फहरा कर दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
  • प्रदेशभर में 60 लाख से अधिक फहराए जाएंगे तिरंगे झंडे

सरसा (सच कहूँ ब्यूरो)। हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में 13 से 15 अगस्त के बीच में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सरसा, हिसार व रोहतक जेल के कैदियों को 20 गुणा 30 साइज के 25-25 हजार तिरंगे झंडे बनाने का कार्य नो प्रॉफिट-नो लॉस के आधार पर आॅर्डर दिया जा चुका है। बिजली मंत्री ने बताया कि जैसे-जैसे जेलों में झंडों के आॅर्डर आएंगे वैसे-वैसे झंडे बनाए जाएंगे। प्रदेश की जेलों में कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बेकरी, मिठाई बनाने, फर्नीचर बनाने का काम भी सिखाया जा रहा है ताकि जा रहा है ताकि बाहर आकर वे अपनी रोजी रोटी कमा सके।

तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता का प्रतीक

बिजली मंत्री वीरवार को सरसा के विश्राम गृह में आमजन की समस्याएं सुनने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय झंडा तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा मुहिम शुरू की है। पहले देश में राष्ट्रीय पर्व अथवा कुछ विशेष अवसरों पर तिरंगा झंडा फहराया जाता था। इससे लोगों में देश के प्रति जागरूकता आएगी तथा समर्पण भाव पैदा होगा। बिजली मंत्री ने अपने आवास पर तिरंगा झंडा फहराते हुए कहा कि करीब 60 लाख तिरंगे झंडे फहराए जाएंगे।

जनता का निर्धारित समयावधि में हो अब काम

मंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का यह अभियान है कि लाइन में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सेवाओं व योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसी मुहिम में सरकार लगातार कार्य कर रही है। आज लगभग सभी सरकारी सेवाएं आॅनलाइन हैं। इससे जनता को लाभ मिल रहा है और अब निर्धारित समयावधि में काम हो रहे हैं, जिससे आमजन की छोटी-छोटी शिकायतों का समाधान आसानी से हो रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts