भारत में क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जनता त्रस्त

Petrol and Diesel

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। पेट्रोल-डीजल के दाम दो दिन बाद सोमवार को एक बार फिर बढ़कर नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गये। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉपोर्रेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 26 पैसे महंगा हुआ और इसकी कीमत 91.53 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। यहां डीजल की कीमत 33 पैसे बढ़कर पहली बार 82 रुपये के पार पहुंच गई। एक लीटर डीजल का मूल्य आज 82.06 रुपये रहा। गत 04 मई से अब तक दिल्ली में पेट्रोल 1.13 रुपये और डीजल 1.33 रुपये महंगा हो चुका है। पेट्रोल की कीमत मुंबई और कोलकाता में 25-25 पैसे तथा चेन्नई में 23 पैसे बढ़ी।

एक लीटर पेट्रोल मुंबई में 97.86 रुपये, चेन्नई में 93.38 रुपये और कोलकाता में 91.66 रुपये का हो गया। डीजल की कीमत मुंबई में 33 पैसे बढ़कर 89.17 रुपये, चेन्नई में 31 पैसे बढ़कर 86.96 रुपये और कोलकाता में 33 पैसे बढ़कर 84.90 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। पेट्रोल-डीजल के दाम की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। वहीं पेटोल-डीजल के दाम बढ़ने से जनता में भारी रोष है लेकिन सरकार इस पर कुछ नहीं कर पा रही है।

जनता का सवाल: पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर लोगों ने कहा कि सरकार चुनाव के समय में तो पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर सकती है लेकिन जब चुनाव खत्म हो जाते हैं तो पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने लगते है, ऐसा क्यों?

देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार रही:-
     शहर                             पेट्रोल                               डीजल 
  • दिल्ली                        91.53                         82.06
  • मुंबइ                          97.86                         89.17
  • चेन्नई                        93.38                         86.96
  • कोलकाता                    91.66                         84.90

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।