हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home देश शोपियां में आ...

    शोपियां में आतंकवादी हमले में पुलिसकर्मी शहीद

    Jammu Kashmir

    श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर(Jammu Kashmir) के शोपियां जिले में रविवार को एक पुलिस थाने पर आतंकवादी हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘शोपियां जिले में आतंकवादियों ने शोपियां पुलिस थाने पर अंधाधुंध गोलीबारी की। सतर्क जवानों ने जवाबी कार्रवाई की।’ उन्होंने बताया कि इस घटना में कांस्टेबल साकिब मीर घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। प्रवक्ता ने बताया कि घायल जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो