सफलता: घुड़सवारी में गुरुग्राम की बिटिया प्रगति की लम्बी छलांग

Pragati Tayal, horse riding

इंटरनेशनल हॉर्स राइडिंग में ऊंची छलांग

  • नॉर्थ इंडिया में चौथे, इंडिया में 12वें स्थान पर रही हैं प्रगति तायल

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। घोड़े की लगाम थाम उसे अपने मुताबिक चलाकर गुरुग्राम की बेटी प्रगति लगातार ऊंची छलांग लगा रही है। प्रगति तायल ने मेरठ में हुए इंटरनेशनल गेम्स में नॉर्थ इंडिया में चौथा और इंडिया में 12वां स्थान हासिल किया है। अब वह मार्च में होने वाली प्रतियोगिता की तैयारियों में जुट गई हैं। मेरठ के मोदीपुरम स्थित मोदी घुड़सवारी अकादमी में इंटरनेशनल हॉर्स राइडिंग प्रतियोगिता का आयोजन 14 अक्तूबर से 23 अक्तूबर 2022 तक किया गया। इसमें 81 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इन्हीं में गुरुग्राम की हॉर्स राइडर प्रगति तायल भी थीं। अपने जेम्मा हॉर्स के साथ वे पूरे जोश और जुनून के साथ खेल के मैदान पर उतरीं। घोड़े की लगाम थामे आत्मविश्वास से लबरेज प्रगति तायल ने घोड़े को दौड़ाना शुरू किया और सभी बाधाओं को पार करती आगे बढ़ती रही।

अब 2023 में मेरठ में होगी स्पर्धा

इस प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बाद अब प्रगति तायल आगामी मार्च 2023 में मेरठ के आरवीसी सेंटर एंड कालेज में नेशनल घुड़सवारी प्रतियोगिता के लिए तैयारियों में जुट गई हैं। वह दिल्ली में ट्रेनर तेजस ढींगरा से ट्रेनिंग ले रही हैं।

सरकारी नौकरी छोड़ी

बता दें कि प्रगति ने हॉर्स राइडिंग की अपनी लोकप्रियता के चलते अपनी नौकरी तक छोड़ी है। वह वर्ष 2015 से 2021 तक एक कंपनी में जॉब करती थी। हॉर्स राइडिंग के प्रति उनकी दीवानगी ने उन्होंने आज अंतरराष्ट्रीय स्तर की हॉर्स राइडर बना दिया है। उनके बिजनेसमैन पिता सतीश तायल व मां ललित तायल ने उनके सपनों को पूरा करने में हमेशा साथ दिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।