संगरिया, राजस्थान की छात्रा को ​शिकागो में मिलेगी 2.4 करोड़ की छात्रवृत्ति

Rajasthan, FourYearScholarship, Chicago, America

सादुलशहर (सेठी, सच कहूं न्यूज)।

राजस्थान प्रदेश का छोटा कस्बा सँगरिया की 16 वर्षीय छात्रा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अमेरिका के शिकागो विश्वविद्यालय से 4 साल के लिए 2.4 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त कर अपने देश, गुरुजनों व माता—पिता का नाम रोशन किया।

प्राप्त जानकारी अनुसार हनुमानगढ़ जिले के सँगरिया तहसील निवासी शेरया गोयल पुत्री श्याम लाल गोयल को अमेरिका के शिकागो विश्व विद्यालय ने 2.4 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की । 16 साल आयु की छात्रा शेरया ने ग्रेड 10 में 96.4%अंक प्राप्त होने पर इसे ये अनुदान प्राप्त हुआ है।

शिकागो विश्वद्यालय 1%से कम अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियो को छात्रवृत्ति प्रदान करता है। प्रतिभावान छात्रा शेरया गोयल 6 आदर्श संयुक्त राष्ट्रों में भारत देश का प्रतिनिधित्व कर ये उपलब्धि हासिल की। यह सामाजिक एंटर्प्राजिज मोबाइल फोन के द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिभा को तलाशती है व प्रतिभावान परिवारों को अनुदान देती है।

छात्रा शेरया ने गणित विषय मे 96.4%अंक प्राप्त कर यह योग्यता हासिल की। ये सफलता उसे कड़ी मेहनत से प्राप्त हुई है। छात्रा शेरया के चाचा राम कुमार गोयल सादुलशहर पंचायत प्रसार अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2013 में 12 वर्ष की आयु में शेरया ने श्रीगंगानगर में मार्किटिंग का प्रशिक्षण लिया। जैश्री पेरिवाल स्कूल में आठवीं में प्रवेश करने के बाद सफलता को छूने की मन में ठान ली। अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट में प्रशिक्षण लिया।

जिसमे उसका कार्य 5 टीमों को तैयार करना था। जो कि पूर्ण किया। 3 सप्ताह कोलंबिया यूनिवर्सिटी में बिजनेस के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जो मन में ठानी वो आखिर पूरी हुई। बता दें कि शेरया एक मध्यम वर्ग के परिवार से है। श्याम लाल व दादा हरद्वारी लाल की इच्छा थी कि शेरया कुछ ऐसा करे जिससे परिवार का ही नही भारत देश का नाम रोशन हो।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।