अमिताभ ने दिलीप कुमार को जन्मदिवस पर किया याद

Published On

मुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार को उनके 99वें जन्मदिन पर याद किया है। दिलीप कुमार की 99वीं बर्थ एनिवर्सरी आज सेलिब्रेट की जा रही हैं। इस मौके पर फैंस उन्हें याद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दिलीप साहब का जन्मदिवस मना रहे हैं। दिलीप कुमार ने इस साल 07 जुलाई को दुनिया को अलविदा कह दिया था।

अमिताभ ने दिलीप कुमार के जन्मदिवस के अवसर पर उनके सम्मान में अपने ब्लॉग पर एक पोस्ट शेयर किया है।अमिताभ ने इस पोस्ट के साथ दिलीप कुमार की एक अनदेखी तस्वीर भी शेयर की है। अपने ब्लॉग पर अमिताभ ने लिखा, ’11 दिसंबर दिलीप कुमार का जन्मदिन…वह 99 साल के होते। जब भी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का इतिहास लिखा जाएगा तो हमेश इसमें ‘दिलीप कुमार से पहले और दिलीप कुमार के बाद’ लिखा जाएगा। हमारी प्रार्थनाएं और दुआएं।’

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author