Cyber Fraud: पीएनबी खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए निकाले 2 लाख 96 हजार 999 रुपये
पुलिस ने किया केस दर्ज
गोरीवाला (सच कहूँ/अनिल)। थाना शहर डबवाली क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। सरसा निवासी संतु राम ने शिकायत में बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके पंजाब नेशनल बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 2 लाख 96 हजार 999 रुपये धोखाधड़ी से निकाल लिए।
शिकायत के अनुसार 10 जून 2025 से 25 जुलाई 2025 के बीच उसके बैंक खाते से उक्त राशि निकाली गई। पीड़ित ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज करवाई थी। साइबर क्राइम यूनिट डबवाली की जांच के बाद थाना शहर डबवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए बैंक खाते से हुई ट्रांजेक्शनों और संबंधित खातों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। साथ ही अज्ञात आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस से धोखाधड़ी के जरिए निकाली गई रकम वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।