हमसे जुड़े

Follow us

27.9 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More

    Bhakra Canals Regulation: भाखड़ा प्रणाली की नहरों का रेगुलेशन 24 फरवरी से प्रभावी!

    Hanumangarh News
    Bhakra Canal Regulation:

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जल संसाधन भाखड़ा-सिद्धमुख रेगुलेशन खण्ड की ओर से रविवार को भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक वरीयताक्रम जारी किया गया। यह वरीयताक्रम 24 फरवरी से 4 मार्च तक प्रभावी रहेगा। Bhakra Canals Regulation

    विभाग के अनुसार अमरपुरा (एएमपी) नहर में 140 क्यूसेक, मोरजण्डा (एमजेडी) में 413, रतनपुरा (आरटीपी) में 425, नाथवाना (एनटीडब्ल्यू) में 456, प्रतापपुरा (पीटीपी) 586, हरिपुरा (एचआरपी) में 599, दीनगढ़ (डीएनजी) में 612, सूरतपुरा (एसटीपी) में 621, मोडिया (एमओडी) में 816, संगरिया (एसएनजी) में 822, भगतपुरा (बीजीपी) में 860, सूरतगढ़ (एसटीजी) में 980, नगराना (एनजीडी) में 988, लीलांवाली (एलएलडब्ल्यू) में 1228, लोंगवाला (एलजीडब्ल्यू) में 1363, पीलीबंगा (पीबीएन) में 1578, रोड़ांवाली (आरआरडब्ल्यू) में 1591, नवां-सतीपुरा (एनडब्ल्यूएन) में 1602, मम्मड़खेड़ा (एमएमके) में 1797, जोड़कियां (जेआरके) में 1877, भाखरांवाली (बीकेडब्ल्यू) में 1882 व करनीसिंह (केएसडी) नहर में 2212 क्यूसेक पानी प्रवाहित होगा।

    जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक नहर आठ दिन पूरी चलाने के बाद बंद की जाएगी। नहरों में पानी के उतार-चढ़ाव को देखते हुए अगर किसी नहर के रेगुलेशन में बदलाव करना पड़ा तो भाखड़ा सिद्धमुख रेगुलेशन खंड व जल संसाधन खंड प्रथम/द्वितीय के अधिशाषी अभियंता से विचार-विमर्श के बाद व्यवस्था की जाएगी। वास्तविक पानी संबंधित अधिशाषी अभियन्ता की मांग अनुसार चलाया जा रहा है, यह कभी भी कम किया जा सकता है। Bhakra Canals Regulation

    Hanumangarh News: टोल प्लाजा कर्मचारियों को पीटा, गाड़ी चढ़ाने की कोशिश

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here