हमसे जुड़े

Follow us

36 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More

    भारत हमारा अच्छा दोस्त, डोकलाम विवाद पर बातचीत करें भारत-चीन: अमेरिका

    Modi and Trump

    वॉशिंगटन। सिक्किम के डोकलाम में भारत और चीन के बीच जारी तनातनी पर अमेरिका करीब से नजर रख रहा है। साथ ही उसने भारत और चीन से डोकलाम में जारी गतिरोध को सुलझाने को कहा है। अमेरिका ने कहा कि डोकलाम मसले पर भारत और चीन आपस में बातचीत करें। अमेरिका ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी से उसके बहुत अच्छे रिश्ते हैं और वह इसका सम्मान करता है।

    बता दें कि 16 जून से सिक्किम सेक्टर के डोकलाम एरिया में विवाद चल रहा है। चीन उसी शर्त पर बात करना चाहता है, जब भारतीय सेनाएं पीछे जाएं। वहीं भारत, दोनों देशों की सेनाओं के वापस लौटने पर ही बातचीत चाहता है।

    न्यूज एजेंसी के मुताबिक विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हेदर नोर्ट ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि यह ऐसी स्थिति है, जिस पर हम करीब से नजर रख रहे हैं। हमारे संबंध दोनों सरकारों के साथ हैं। हम दोनों पक्षों को साथ बैठने और बातचीत करने को प्रोत्साहित कर रहे हैं। तब तक इसे अपने हाल पर छोड़ दें।

    मोदी के साथ बहुत अच्छे रिश्ते

    भारत-अमेरिका के संबंधों में आई तेजी पर हीथर ने कहा, “हमारे पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बहुत अच्छे रिश्ते हैं और हमने जून में उनके दौरे को बहुत इन्जॉय किया।”  मोदी जून में अपने पहले अमेरिकी दौरे पर गए थे। उस दौरान इन्होंने डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका को हैदराबाद में 28 से 30 नवंबर तक होने वाली ग्लोबल आंत्रप्रेन्योरशिप समिट के लिए इनवाइट किया था।

    बता दें कि सिक्किम सेक्टर में भूटान ट्राइजंक्शन के पास चीन एक सड़क बनाना चाहता है और भारत इसका विरोध कर रहा है। करीब 2 महीने से इस इलाके में भारत और चीन के सैनिक आमने-सामने हैं। चीनी सेना को डोकलाम इलाके में सड़क बनाने से रोकने के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव जारी है। भारत और चीन के बीच डोकलाम पर जारी गतिरोध पर चिंता जताते हुए अमेरिका के प्रभावशाली सांसद कृष्णमूर्ति ने चीन पर उकसाने वाले कदम उठाने का आरोप लगाया है, जिससे एशिया के दो बड़े देशों के बीच तनाव बढ़ा है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।