हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ शादी की खुशिय...

    शादी की खुशियां मातम में बदली, कैंटर ने निगली मां-बेटे की जिंदगी

    Sonipat News
    सांकेतिक फोटो

    अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में अंबाला-जगाधरी राजमार्ग पर टेपला गांव के निकट एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक मां-बेटे की मौत हो गई और परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गये।

    कैसे हुआ हादसा

    पुलिस ने बताया कि यमुनानगर निवासी कपिल अग्रवाल (38) अपनी मां शशि, पत्नी पूनम, पुत्र अकुल और पुत्री आरना के साथ मच्छीवार्स में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद यमुनानगर लौैट रहे थे। टेपला गांव के निकट उनकी कार एक पार्क किये हुए कंटेनर से टकरा गई। कंटेनर का सिग्नल या पार्किंग लाइट नहीं जल रही थी। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गयी और पूनम और अकुल की मौके पर मौत हो गयी। कपिल, शशि और आरना को पहले अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में ले जाया गया जहां से उन्हें पीजीआई, चंडीगढ़ रेफर किया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here