हमसे जुड़े

Follow us

39 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान चलती बाइक की ...

    चलती बाइक की चाबी निकालकर लूट, युवक ने नदी में कूदकर बचाई जान

    Hanumangarh News
    Sanketik Photo

    दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

    Bike Robbery: हनुमानगढ़। जिले में बाइक लूट का मामला सामने आया है, जहां दो युवकों ने चलती मोटर साइकिल की चाबी निकालकर युवक से बाइक छीन ली। जान बचाने के लिए पीड़ित को पुल से नीचे कूदना पड़ा। टाउन पुलिस थाना में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार परिवादी रवि कुमार (32) पुत्र श्योपतराम नायक निवासी वार्ड नंबर 7, अराईयांवाली पीएस हनुमानगढ़ टाउन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह 8 अप्रैल को अपनी बाइक नंबर आरजे 31 एसवी 7791 से गांव से हनुमानगढ़ जंक्शन की ओर जा रहा था। जब वह घग्घर नदी के पुल के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए दो युवकों ने तेज गति से अपनी बाइक लाकर उसकी चलती मोटर साइकिल की चाबी निकाल ली और धमकाने लगे। Hanumangarh News

    इससे घबराकर वह अपनी चप्पल व हेलमेट वहीं छोड़कर पुल से नीचे कूद गया और खेतों के रास्ते होते हुए किसी तरह हनुमानगढ़ पहुंचा। बाद में जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी वरुण पुत्र धनराज नायक निवासी नंदराम की ढाणी तथा सोमवीर मोरजंड खारी जिला श्रीगंगानगर उसकी बाइक छीनकर ले गए हैं। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजेश कुमार को सौंपी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। Hanumangarh News