रुट और लीच ने भारत को 145 पर समेटा

Ind-Vs-Eng

भारत ने पहली पारी में 53.2 ओवर में 145 रन बनाए

अहमदाबाद (एजेंसी)। इंग्लैंड के कप्तान और पार्ट टाइम आॅफ स्पिनर जो रुट (आठ रन पर पांच विकेट) और लेफ्ट आर्म स्पिनर जैक लीच (54 रन पर चार विकेट) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीसरे डे-नाईट क्रिकेट टेस्ट मैच के दूसरे दिन वीरवार को पहली पारी में 145 रन पर समेट दिया। भारत को इस तरह पहली पारी में 33 रन की बढ़त हासिल हुई।  भारत ने कल के तीन विकेट पर 99 रन से आगे आज खेलना शुरु किया था और उसकी पहली पारी 145 रन पर समाप्त हो गई। इंग्लैंड ने पहली पारी में 112 रन बनाए थे। रुट में अपने करियर में पहली बार पारी में पांच विकेट लेकर भारत को ध्वस्त कर दिया।

भारत ने अपने आखिरी आठ विकेट 47 रन जोड़कर गंवाए

भारतीय कप्तान विराट कोहली कल टीम के 98 के स्कोर पर आउट हुए थे। भारत की तरफ से पहली पारी में सबसे अधिक रन रोहित शर्मा ने बनाए। उन्होंने 96 गेंद पर 66 रन बनाए और इसके बाद लीच की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। कप्तान विराट कोहली ने 58 गेंद में 27 रन बनाए और फिर लीच की गेंद पर आउट हो गए। रविचंद्रन अश्विन ने 32 गेंद में 17 रन बनाए और रुट की गेंद पर आउट हो गए। शुभमन गिल ने 51 गेंद में 11 रन बनाए और जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आउट हो गए। इशांत ने 20 गेंद में 10 रन बनाए और वह पारी के समाप्त होने तक नॉट आउट रहे।

रहाणे ने 25 गेंद में सात रन बनाए और लीच की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए

विकेटकीपर ऋषभ पंत ने आठ गेंद में केवल एक रन बनाए और रुट की गेंद पर आउट हो गए। जसप्रीत बुमराह 12 गेंद में एक रन बनाकर रुट की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। चेतेश्वर पुजारा, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर बिना खाते खोले ही आउट हो गए। पुजारा बिना खाता खोले लीच की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। सुंदर और अक्षर पटेल को रुट ने आउट कर पवेलियन भेज दिया। भारत ने पहली पारी में 53.2 ओवर में 145 रन बनाए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।